अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 22 से 26 सितंबर 2026 तक खैर बाईपास स्थित ऑल इन वन क्रिकेट ग्राउंड, अलीगढ़ में किया जा रहा है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ थाना देहली गेट के थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस उछालकर किया।
इस अवसर पर स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित ने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 10 राज्यों की अंडर-14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में छिपी युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए बेहतर क्रिकेट अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क के साथ आगे बढ़ाना एसोसिएशन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
दूसरे दिन खेले गए छह रोमांचक मुकाबले
चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुल छह मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला : बिहार ईस्ट बनाम उत्तराखंड
पहले मुकाबले में बिहार ईस्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 22 रन बनाए। बिहार ईस्ट का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। उत्तराखंड की ओर से क्रिश और भानु ने 3-3 विकेट चटकाकर शानदार गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। राजस्थान की ओर से अगम ने 28, सौरव ने 22 और समर ने 10 रन बनाए। बिहार की ओर से पीयूष ने 3 और स्पर्श ने 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए राजस्थान के शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं आयोजन सचिव मेघराज सिंह ने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि देशभर के उभरते हुए युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, खेल भावना, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग सराहनीय है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तरुण गुप्ता, विनीत कुमार, केवी राव, मौ. दानिश, हिमांशु राघव, शशांक चौरसिया, मनीष, रोहित, शिव, शिवम, करण शर्मा, कुलदीप राघव, सतेंद्र कुमार सहित आयोजन समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

