क्या था पूरा मामला?
पिछले कुछ दिनों से थाना बन्नादेवी क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बस स्टैंड, जीटी रोड, दिल्ली रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा में बैठी महिला यात्रियों के बैग, पर्स और आभूषण चोरी हो रहे हैं। इसी संबंध में थाना बन्नादेवी में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे -
• मु0अ0सं0 655/26 धारा 303(2) BNS • मु0अ0सं0 667/26 धारा 305 BNS • मु0अ0सं0 670/26 धारा 305 BNS
एसएसपी अलीगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी बन्नादेवी को इस गैंग के खुलासे के लिए लगाया गया था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
बुधवार को थाना बन्नादेवी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली रोड स्थित महिन्द्रा एजेंसी के पास दो संदिग्ध महिलाएं घूम रही हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम -
1. सुदेश उर्फ बाबू पुत्री राजेश निवासी अलारपुर, थाना अमरपुर, जनपद पलवल (हरियाणा) 2. जसमती पत्नी भीम सिंह पुत्री राजेश निवासी अलारपुर, थाना अमरपुर, जनपद पलवल (हरियाणा) बातों में उलझाकर करती थीं चोरी - पुलिस पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में काम करती हैं। इनका तरीका बेहद शातिर था। ये टेम्पो, ई-रिक्शा और बसों में महिला यात्रियों के बगल में बैठ जाती थीं और उन्हें बातों में उलझा लेती थीं। इसी दौरान मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र, कान के रिंग, अंगूठी और बैग से नगदी पार कर देती थीं। बरामद किया गया सारा सामान इन्हीं चोरियों का है।
पुलिस ने तीनों मुकदमों में धारा 317(2)/317(4) BNS की बढ़ोतरी की है। अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस टीम ने अभियुक्ताओं के कब्जे से निम्नलिखित माल बरामद किया है -
03 अंगूठी, 02 कान के रिंग, 02 पेंडल, 01 मंगलसूत्र मय पेंडल, 01 जोड़ी सुई-धागा, 01 लौंग, 3140/- रुपये नगद व 01 मोबाइल फोन।
आपराधिक इतिहास
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्ता सुदेश पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रही है।
सुदेश का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 670/26 थाना बन्नादेवी 2. मु0अ0सं0 667/26 थाना बन्नादेवी 3. मु0अ0सं0 655/26 थाना बन्नादेवी 4. मु0अ0सं0 104/26 थाना रोरावर अलीगढ़ 5. मु0अ0सं0 485/22 थाना बन्नादेवी अलीगढ़
जसमती का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 670/26 थाना बन्नादेवी 2. मु0अ0सं0 667/26 थाना बन्नादेवी 3. मु0अ0सं0 655/26 थाना बन्नादेवी गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफल अनावरण में थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक श्री हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उ0नि0 मुकुल पंवार, उ0नि0 रविन्द्र यादव, उ0नि0 योगेश कुमार, म0उ0नि0 राधापाल, कां0 विकास कुमार, कां0 सतेन्द्र कुमार, कां0 विपिन, म0कां0 शगुन, म0कां0 शिवानी और म0कां0 मानसी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि ऑटो और ई-रिक्शा में सफर करते समय यात्रियों को अपने कीमती सामान को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

