अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली। श्री विनोद बिहारी इस्कॉन टेंपल में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करते रहे। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और राधा रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर - रक्तक दास,मंजरी माता जी,वीरपाल सिंह,अलोक वार्ष्णेय,इंजीनियर हिमांशु मित्तल,कैलाश गुप्ता,नरेंद्र सराफ, अरविन्द राठी,हरदेश वार्ष्णेय, कन्हिया सोनी, हिमानी वर्मा आदि थे


