ख़बर का असर: गिरने से मौत नहीं, हत्या थी - थाना बरला पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। थाना बरला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। बेटे की गिरने से मौत का मामला जांच में हत्या निकला। थाना बरला पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है।


क्या था मामला?

दिनांक 27.08.2026 को वादी ने थाना बरला में तहरीर दी थी कि उसके पुत्र को गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई थी और आरोपी महिला ने इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बरला पर मु0अ0सं0 201/2026 धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


जांच में खुला हत्या का राज

विवेचना के दौरान पुलिस को मामले में हत्या का एंगल मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की मौत सामान्य गिरने से नहीं, बल्कि लकड़ी के डंडे से हमला करने से हुई थी। इसके बाद मुकदमे में धारा 105 (हत्या) और 61(2) (आपराधिक साजिश) बीएनएस की वृद्धि की गई।