#अतरौली| काजिमाबाद व्यापार मंडल की नवीन टीम का गठन, पढ़िए..

madan pal singh

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अतरौली (अलीगढ़)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के तत्वावधान में 25 सितंबर को काजिमाबाद में व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने की, जबकि जिला अध्यक्ष प्रदीप गंगा की मौजूदगी में काजिमाबाद व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में कृष्ण मोहन वार्ष्णेय, कौशलेंद्र गोपाल वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, भोला शंकर वार्ष्णेय और ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय को संरक्षक बनाया गया। योगेश वार्ष्णेय को अध्यक्ष, पंकज शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा गोपाल वार्ष्णेय को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।


इसके अलावा शुभम वार्ष्णेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव वार्ष्णेय को संगठन महामंत्री, गौरव वार्ष्णेय को संगठन मंत्री, नितिन वार्ष्णेय को संयुक्त महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, बबलू शर्मा को उप मंत्री तथा विकास सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में व्यापारियों के हितों, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।