अलीगढ़ के अतरौली में 'भारतीय किसान यूनियन निर्धन उत्थान संगठन' का विशाल सम्मेलन संपन्न

madan pal singh


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली (अलीगढ़)। भारतीय किसान यूनियन निर्धन उत्थान संगठन (भारत) के तत्वावधान में आज रामघाट रोड, अतरौली स्थित नंदन वाटिका गेस्ट हाउस में जनपद अलीगढ़ में एक विशाल संगठन विस्तार एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 12:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह लोधी (चेयरमैन नगर पालिका परिषद, अतरौली) और विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराज सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसान नेताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने सभी किसान भाई-बहनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर अपनी आवाज को बुलंद करें।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई और कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह, खेमू सिंह, अब्दुल राजिक , नेम सिंह फौजी रूपेंद्र सिंह सुनील कुमार पवन कुमार अशोक पहलवान सुरेंद्र सिंह अर्जुन सिंह जयप्रकाश और बीजेपी चंद्रशेखर एडवोकेट सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।