अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली। नगर के मोहल्ला खत्री पड़ा में रविवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब भाई के निधन की खबर सुनने के बाद बहन ने भी दम तोड़ दिया। मोहल्ला निवासी सुरेश चंद टंडन का रविवार सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। भाई के निधन की खबर उनकी बहन गुंजन सेठ को मिली तो वह सदमे में आ गईं। कुछ ही समय बाद उनका भी निधन हो गया।
परिजनों के अनुसार गुंजन सेठ पिछले करीब दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं। उनकी तबीयत भी खराब चल रही थी। गुंजन की शादी बहजोई निवासी धन प्रकाश सेठ के साथ हुई थी। बताया गया कि गुंजन के निधन की सूचना के बाद बहजोई से उनके ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और उन्हें वापस बहजोई ले गए।
एक ही दिन भाई-बहन के निधन की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी घटना की जानकारी मिलने पर स्तब्ध रह गए। बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों और परिचितों के बीच भाई-बहन के निधन की घटना चर्चा का विषय बनी

