एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Aligarh Media Desk

 


यूनिवर्सिटी सर्किल, लाल डिग्गी और बाबे सैय्यद गेट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक कर दिए सतर्कता के निर्देश

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ | मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में चल रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी सिटी ने यूनिवर्सिटी सर्किल, लाल डिग्गी और बाबे सैय्यद गेट पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की। इस दौरान उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा।

पुलिस प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।