अलीगढ मीडिया डिजिटल,,अलीगढ़। जिले के थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी भारतीय सेना के वीर जवान करन चौधरी उर्फ सौरभ का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीएम अलीगढ़ एवं एसएसपी अलीगढ़ ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

