जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के तत्वाधान में रामलीला ग्राउण्ड पर 501 दीपों से भगवान परशुराम की हुई भव्य महाआरती

0

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, न्यूज़ डेस्क, अलीगढ़।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर रामलीला ग्राउण्ड पर दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें एटा और अलीगढ़ जनपद के जनप्रतिधियों ने महाआरती शामिल होकर भगवान परशुराम जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। 


कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेंद्र उपाध्याय बंटी और युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.अनुराग गौतम के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा अन्नू आजाद,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.दिनेश शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष बबलू पाराशर, जिला प्रभारी विपिन उपाध्याय,जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष सौरभ पंडित,जिला महामंत्री हरिओम गौड़ महानगर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा,महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,महिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, महामंत्री शोभा उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ महामंडलेश्वर सर्वश्री हरिकांत महाराज जी ने सर्वसमाज के धर्म प्रमियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच में दुग्धअभिषेक से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।वहीं

महाआरती के संयोजक डॉ.दिनेश शर्मा,सहसंयोजक राजीव गौतम व सह संयोजक नारायण सारस्वत ने सभी आमंत्रित अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस भव्य आरती में एटा के सांसद व पूर्व मंत्री राजवीर सिंह राजू भइया,अलीगढ के सांसद सतीश गौतम,कोल विधायक अनिल पराशर,शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा,पूर्व विधायक संजीव राजा,विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह व बृज क्षेत्र मंत्री राजीव शर्मा एसजेडी,अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा डॉ.राजीव अग्रवाल,भाजपा अध्यक्ष डॉ.विवेक सारस्वत,उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी जिला महामंत्री गौरव शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि कौशिक,महामंत्री मनीष राय वैभव गौतम,बृज क्षेत्र सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ.पुष्पेन्द्र पचौरी,राजेश गौड़,कुंवर सार्थक गौतम,निखिल माहेश्वरी मनीष बिट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।वहीं इस कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम व कोल विधायक अनिल पाराशर ने संयुक्त रूप से कहा कि अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा द्वारा सर्व जातियों के कल्याण के लिए जो महाआरती का आयोजन किया है वह अपने आप में हिन्दू संस्कृति को व हिन्दू समाज को जोड़ने का सराहनीय प्रयास है,क्यों कि ब्राहमण समाज हमेशा सर्व समाज के कल्याण व खुशहाली के लिए सदियों से प्रयास करता रहा है और यह भी महासभा की अनूठी पहल है। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के महिला शक्ति द्वारा भी सराहनीय योगदान किया गया जिसमें मुख्य रूप से लक्ष्मी शर्मा, शोभा उपाध्याय,मेघा चौबे,रूबी उपाध्याय, सीमा शर्मा,रमा शर्मा,पारुल जिंदल व गीता उपाध्याय मुख्य रूप से रहीं जबकि इस कार्यक्रम के अंत में महामंडलेश्वर आचार्य पूर्णानंद पुरी महाराज ने सभी आगंतुकों का कर्तव्य आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)