अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस अक्षय तृतीया दिनांक 3 मई 2022 दिन मंगलवार को साय 5 बजे से रामलीला ग्राउंड जीटी रोड पर भव्य महाआरती का आयोजन की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संयोजक दिनेश शर्मा ,सह संयोजक नारायण सारस्वत, राजीव गौतम द्वारा बताया गया कि महा आरती का आयोजन समाज के कल्याण हेतु किया जा रहा है महाआरती के सर्वसमाज को इस वार्ता के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज सदैव सर्वसमाज के कल्याण के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता रहा है। महाआरती कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा विगत वर्षो से जनमानस की सहभागिता के तृतीया के पावन पर्व पर करती रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हितेंद्र उपाध्याय बंटी भैया ने पत्रकार बंधुओं से कहा कि महा आरती में सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ,राजस्व मंत्री अनूप प्रधान, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक शहर मुक्ता राजा ,विधायक छर्रा ठा. रविंद्र पाल सिंह, विधायक बरौली जयवीर सिंह, विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, सदस्य विधानसभा परिषद मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी ,जिला अध्यक्ष / सदस्य विधान परिषद ऋषिपाल सिंह ,महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि को आमंत्रित किया गया है|
सभी ने भगवान परशुराम जी की महा आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने पर सहमति व्यक्त की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा अनुराग गौतम ने कहा कि एक पवित्र दिन भगवान परशुराम जी का पंचामृत से महा अभिषेक किया जाएगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , जिला प्रभारी विपिन उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, अध्यक्ष महिला लक्ष्मी शर्मा ,युवा महामंत्री हरिओम गौड उपस्थित रहे|