नूपुर शर्मा को निष्कासित करने के विरोध में भाजपा मंडल संयोजक ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए जाने के विरोध में भाजपा सोशल मीडिया विभाग, गाँधीनगर मंडल संयोजक अभिषेक सक्सैना ने अपने पद इस्तीफा दे दिया। अभिषेक सक्सैना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पूर्ण रूप से बदलती जा रही है, भाजपा कार्यकर्ता निःस्वार्थ राष्ट्र और धर्म के निर्माण के लिए वर्षों से तन मन धन से बीजेपी की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन भाजपा आलाकमान आए दिन हो रही निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर मौन धारण किए हुए हैं। साथ ही आज भाजपा ने अपनी ही प्रवक्ता नूपुर शर्मा को केवल इसलिए निष्कासित कर दिया क्यूंकि उन्होंने एक टीवी डिबेट में हिन्दुओं का पक्ष रखते हुए एक मौलाना को प्रमाणिक उदाहरण सहित सनातन धर्म का अपमान ना करने की नसीहत दे दी। 


इस सत्य से बौखलाए बहुत से आपराधिक मानसिकता के लोगों ने इस डिबेट के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और बलात्कार करने की धमकियां देना प्रारंभ कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा जी और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के स्थान पर वोट बैंक की राजनीति करना आवश्यक समझा और नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 


अभिषेक सक्सैना ने यह भी कहा कि हम भाजपा के साथ थे क्यूंकि भाजपा हिन्दूओं की पार्टी मानी जाती रही है लेकिन भाजपा का यह निर्णय एक दम अनुचित है, हिन्दू विरोधी है|