Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलीगढ| पुलिस प्रशासन ने किया किसान नेताओं को घरों में नजरबंद



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ|  संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसे लेकर शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने किसान नेताओं के घरों पर तड़के सुबह से ही डेरा डाल रखा है। उन्होंने किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश प्रवक्ता मौ मोहसिन मेवाती, प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी, युवा महानगर अध्यक्ष सलमान मलिक अरमान अल्वी और उनके समर्थकों को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनके घर जाकर नजरबंद कर लिया है। 


इसके अलावा यूनियन के अन्य नेताओं के घरों पर भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वही मौ मोहसिन मेवाती ने कहा कि युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां का झांसा देकर भाजपा केंद्र की सत्ता तक पहुंची है। सत्ता पर आसीन होने के बाद युवाओं से किया गया वादा भूल गए। जिसके बाद दोपहर में ज्ञापन देने के बाद छोड़ दिए गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ