जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

देखिये, योग गुरु बने अलीगढ डीएम इंद्र विकम सिंह की तस्वीरें| AligarhNews

0




अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़ 16 जून 2022 (सू0वि0)|  अमृत योग सप्ताह के तहत गुरुवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने योग गुरु की भांति योगाभ्यास कराया। डीएम ने योग गुरु के रूप में योग प्रेमियों को योगासन की कई विधाएं सिखाईं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। योग क्रिया से शरीर स्वस्थ रहता है, मन अशांत नहीं होता। दिन भर शारीरिक स्फूर्ति बनी रहती है। यदि व्यक्ति के पास समय हो तो दिन में दो बार सुबह शाम योगा कर सकता है। माताएं, बहिनें, लड़कियों को घरेलू काम से निवृत्त होकर योगा अवश्य करना चाहिए। लगभग 2 घंटे चले योग शिविर में डीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योगा को शामिल करना चाहिए। योग से बहुत सारे शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। योगाभ्यास करने के उपरांत डीएम ने स्टेडियम का भ्रमण कर मौजूद खिलाड़ियों एवं प्रातः घूमने आए जन सामान्य से वार्ता की और उन्हें भी योग के लिए प्रेरित कर बच्चों द्वारा खेले जा रहे वॉलीबॉल एवं नेट पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी भी की।


 


      केंद्र एवं प्रदेश सरकार के आवाह्न पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 14 से 20 जून तक योग सप्ताह एवं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने योग सप्ताह के तीसरे दिन अधिकारियों कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास के उपरांत उन्होंने योग के फायदे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म, जाति, समुदाय या वर्ग विशेष से न जोड़कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योगा करना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से आवाहन किया कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यक्तिगत या समूह में 11 लाख लोग एक साथ योग कर आयुष कवच पर फोटो डाउनलोड करें। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हिंदुस्तान की विश्व को देन है और माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।


           इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल, समस्त उप जिलाधिकारियों, वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेन्द्र शर्मा, जिला पंचायतीराज अधिकारी धनंजय जायसवाल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिवाकर वशिष्ठ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत जन सामान्य द्वारा योगाभ्यास में प्रतिभाग किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)