जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ| स्वतंत्रता आंदोलन व सेनानियों की पुस्तकों की लगाई प्रदर्शनी

0

 


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलनों से संबंधित पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तकालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. जयंतीलाल जैन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में 500 से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया था। 


संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम को खूब सराहा गया। विवि के छात्रों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और सकारात्मक टिप्पणियां दीं। लाइब्रेरियन डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस प्रो. एसआर रंगनाथन की याद में 12 अगस्त को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव सरकार की एक पहल है, जिसमें देश के गौरवशाली इतिहास की जानकारी हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)