जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या वृद्धि कर युध्दस्तर पर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए

0


 अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़10सितम्बर(सूवि)| जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का लोधा मूसेपुर पहुंचकर कार्य निरीक्षण किया। डीएम को निरीक्षण के दौरान कार्य और समय सीमा के अनुरूप कम श्रमिक कार्य करते मिले। उन्होंने कार्य की मॉनिटरिंग कर रही विभगीय एजेंसी के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वह श्रमिकों की संख्याबल को बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाएं।


     विदित रहे कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 14 सितंबर 2021 को की गई थी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय केंद्र एवं प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। सरकार इस प्रोजेक्ट में कतई देरी नहीं चाह रही है। राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य मई 2023 में पूरा करना है। अभी हाल ही में दो राज्य मंत्रियों समेत कैबिनेट मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी और फिर उसके बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री सुधीर महादेव बोबडे द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री सुधीर महादेव बोबडे ने कार्यदाई संस्था को श्रमिकों की संख्या वृद्धि करते हुए दो शिफ्ट में निर्माण कार्य करने के साथ डीएम को निर्देशित किया था कि वह समय-समय पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य प्रगति का जायजा लेते रहेंगे।


        रविवार को जिला अधिकारी श्री इंद्र विक्रम सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य निरीक्षण किया गया। डीएम ने पाया कि सभी साइटों पर कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इसकी रिपोर्ट शासन भेजेंगे। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था को पुनः सचेत किया कि वह श्रमिकों की संख्या वृद्धि कर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराएं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)