जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

हैबिटेट सेंटर का कार्य अंतिम पड़ाव पर, राज्य विश्वविद्यालय के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश

0

 


रिमझिम बरसात के बीच आला अधिकारियों ने विकास एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़,8अक्तूबर(सूवि)। शनिवार को रुक-रुक कर हो रही बरसात के बीच कमिश्नर-डीआईजी, डीएम-एसएसपी ने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का लिया जायजा। सभी अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर एवं प्रबंधक के साथ मानक मानचित्र के माध्यम से अब हुए कार्यों को समझा। बरसात के बावजूद निर्माण स्थल पर कार्यों का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा अलीगढ़ को दी गयी विशेष सौगात है। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्माण कार्यों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसलिए अति आवश्यक है कि मानक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्यों में तेज़ी लाई जाए। यहाँ बताते चलें के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री, प्रमुख सचिव निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य को गति प्रदान करा रहे हैं। ज़िला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह तो लगातार कार्यों पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। 

        रिमझिम बरसात के मध्य जब घरों से निकलना मुश्किल सा हो रहा था, तब शहर के आला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कमिश्नर गौरव दयाल, पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी शहर वासियों की बेहतरी और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए निर्माण कार्यों जा जायजा ले रहे थे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निरीक्षण के उपरांत आला अधिकारियों द्वारा शहर के मध्य लगभग पूरे हो चुके और लोकार्पण के लिए तैयार अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर का निरीक्षण किया। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में मा. मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य समारोह हैबिटेट सेंटर में ही होगा। अलीगढ़ के मध्य निर्माण के अंतिम चरण को पूरा कर रही सात मंजिला इमारत वर्तमान में अपने सौन्दर्यता को प्राप्त कर रही है। सभी अधिकारियों द्वारा प्रत्येक तल पर चल रहे कार्यों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि वह मानव श्रम बढ़ाकर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण में कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करायें। 

   इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, अपर आयुक्त सर्वेश चन्द यादव, मुख्य अभियंता लोनिवि एम एच सिद्दीकी, स्मार्ट सिटी डीजीएम कौशल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)