जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

राजभवन मार्च में शामिल होंगे किसान, 19 नवंबर बिल वापसी के दिन विजय दिवस मनाएंगें

0

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिले के प्रमुख किसान संगठनों ने पान दरीबा स्थित शहीद भवन जिला स्तरीय बैठक की। बैठक में भाकियू, क्रांतिकारी किसान यूनियन, किसान सभा और जयकिसान आन्दोलन के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक का मुख्य ऐजेंडा 26 नवंबर को ऐतिहासिक किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाया गया राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का क्रियान्वयन था।

किसान नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को लखनऊ में राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का ऐलान किया। राजभवन मार्च में किसान आंदोलन की छह लंबित मांगों के साथ-साथ यूपी में किसानों के मुद्दों को लेकर किसान एकजुट होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले भर में बैठकें की जाएंगी। 19 नवंबर को जिस दिन प्रधानमंत्री ने एक साल के लंबे आंदोलन, जिसमें 700 से अधिक किसानों की जान चली गई, के बाद तीन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की घोषणा की किसान पूरे प्रदेश में विजय दिवस भी मनाएंगे। जिले में पान दरीबा 19 नवंबर को सभी संगठन मिलकर किसान विजय दिवस मनाएंगें। 

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य मीडिया प्रभारी शशिकान्त, भाकियू के वरिष्ठ नेता चौधरी नबाव सिंह, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, इदरीश मोहम्मद, इरफान अंसारी, राजकुमार शर्मा, क्रांतिकारी किसान यूनियन जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, जय किसान आन्दोलन के आत्मप्रकाश सिंह शामिल रहे। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)