जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ़। मण्डलायुक्त ने तापीय परियोजना हरदुआगंज का किया निरीक्षण

0

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़26दिसम्बर (सूवि)। मंडलायुक्त अलीगढ़ नवदीप रिणवा द्वारा हरदुआगंज तापीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना के परिचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उनके द्वारा परियोजना पर विद्युत  उत्पादन की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी ली गई। हरदुआगंज तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एस0के0 सिंह, राजकुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सुमित चौरसिया, अभिषेक चौहान अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त द्वारा परियोजना की इकाई का भ्रमण कर संचालित इकाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 भ्रमण के पश्चात परियोजना के सभागार में परियोजना के अधिकारियों के साथ मंडल आयुक्त द्वारा जिला प्रशासन से संबंधित समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली गई और उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग के लिये आश्वासन दिया। सुनील कुमार सिंह मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि वर्तमान मेें 250 मैगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। एक मशीन पर वार्षिक मरम्मत का कार्य चल रहा है। तोशीबा कम्पनी द्वारा संचालित की जा रही इकाई का  समयाभाव के कारण निरीक्षण नहीं हो सका। मण्डलायुक्त ने आगामी समय में निरीक्षण की बात कही है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र सिंह, एवं सहायक आयुक्त उद्योग ब्रजेश यादव भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)