जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

किसान सम्मान दिवस| किसान समय के साथ स्वयं को बदलें और परम्परागत खेती के साथ कृषि विविधिकरण अपनाएं

0

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ|  पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस क्वार्सी कृषि फार्म में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर किसानों के हितों और उनके कल्याण के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान उनका लाभ उठाएं और नई तकनीक व वैज्ञानिक विधि से खेती करें। रसायनों का प्रयोग न करें, पारम्परिक जैविक और ऑर्गेनिक खेती का उपयोग करें।


           प्रदेश के मा0 राजस्व राज्य मंत्री श्री अनूप प्रधान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सदैव किसानों, शोषितों, वंचितों की अगुवाई करते हुए उनकी बात को आगे बढ़ाया। वह कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेती-किसानी और गॉव से होकर निकलता है। चौधरी साहब की ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उनके देहावसान के उपरान्त बैंक खाते से मात्र 400 रूपये की छोटी धनराशि ही प्राप्त हुई थी। किसान बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश सरकार द्वारा पहली कैबिनेट में लघु-सीमान्त किसानों का 36 हजार करोड़ रूपये का ऋण माफ किया गया। 01 करोड़ 55 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत 6000 रूपये की धनराशि दी जा रही है। व्यवस्था परिवर्तन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बात चाहे खाद को सरलता से दिलाने की हो, विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की हो या फिर कोई अन्य, परिवर्तन सभी को दिख रहा है। ग्रामों में अपना मालिकाना हक दिलाने के लिये खतौनियों की भांति ही घरौनियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये अधिकारियों को ग्रामों में शिविर लगाकर जागरूक करते हुए कागजी औपचारिकता पूर्ण करने के निर्देश दिये।


          जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज का दिवस अन्नदाताओं के समाज में योगदान और देश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास के महत्व को समझने एवं जन जागरूकता के लिये मनाया जाता है। किसी भी देश के आर्थिक विकास में किसानों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। किसान अपने लिये नहीं बल्कि हम सभी या यंू कहें कि समूचे समाज के लिये दिन-रात कमरतोड़ मेहनत करता है। यदि वह अन्न न उपजाए तो हम क्या खाएंगे। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मिलकर किसानों की आर्थिक तरक्की व उन्नति के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। किसान हित में नई-नई नीतियों को बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने किसानों के मध्य जाकर बुजुर्ग किसान से संवाद स्थापित किया और फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि आज खेती-किसानी बैलों से चलकर हल और ट्रैक्टर से होते हुए कम्बाइन और हार्वेस्टर तक पहॅुच गयी है, आपको समय के साथ चलना होगा। परम्परागत खेती के साथ कृषि विविधिकरण अपनाना होगा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने अन्दर के किसान को जिंदा रखना होगा। इस अवसर पर उन्होंने ट्रैक्टर लाभार्थियों को चाभी सौंपी और ट्रैक्टर चलाकर उपस्थित जनसमूह को अचंभे में डाल दिया।


          मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाने के लिये चौधरी चरण सिंह ने कई ठोस एवं प्रभावी नीतियों की शुरूआत की। उन्होंने अपना पूरा जीवन भरतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में ही जिया। आज का किसान हमारा ही पेट नहीं भर रहा बल्कि उसके द्वारा उपजाए हुए अन्न को विदेशों में भेजकर भारत देश का नाम रोशन हो रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों का पूरा ध्यान रख रही है। झोंपड़ी में रहने वालों को पक्का आवास और शौचालय दिया जा रहा है। सरकार समस्याओं के समाधान के साथ ही किसानों को सम्मान और राशि भी दे रही है। उन्होंने मुफ्त कोरोना वैक्सीन, निःशुल्क राशन वितरण, किसान सम्मान निधि, शुद्ध पेयजल, नहरों और माइनरों की सफाई समेत कई बड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


          मा0 एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि आज से 120 वर्ष पूर्व 1902 में आज ही के दिन चौधरी साहब का जन्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे चौधरी साहब वकील, समाजसेवी, राजनेता, मंत्री, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, गृृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए भी वह सदैव किसान नेता रहे। किसानों के हित में जमींदारी उन्मूलन विधेयक पास कर प्रत्येक किसान को उनकी मेहनत का हक दिलाया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की जन्म जयंती मनाये जाने का निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा लिया गया था। मोदी सरकार किसान हित में बजट राशि में पॉच गुणा वृद्धि कर किसानों को सम्मान देते हुए आय में वृद्धि के लिये हरसम्भव प्रयास कर रही है।


          मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ताउम्र उपेक्षितों, वंचितों और अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिये संघर्षरत रहे। उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायी है। मा0 पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेयी सरकार में शुरू हुई किसान सम्मान निधि की राशि आज भी किसानों को बड़ी राहत पहुॅचा रही है। उन्होंने गौवंश संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए किसान भाईयों से कहा कि सरकार गौ-संवर्धन एवं गौ-संरक्षण के क्षेत्र में आयाम स्थापित कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रही है।


 


70 किसान का हुए सम्मानित:

  रबी एवं खरीफ में सर्वाधिक फसलोत्पादन के लिये सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह, जयवीर सिंह को प्रथम, योगेन्द्र पाल सिंह, सुरेश चन्द्र, किशनपाल सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जैविक खेती के लिये प्रताप सिंह, सूरजपाल सिंह, हुकुमपाल सिंह वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिये जय प्रकाश शर्मा, देवराज सिंह, हरपाल सिंह प्रगतिशील किसान बाबू सिंह, जगमोहन उपाध्याय, अजय कुमार, बहु उद्यमी ठा0 ध्यानपाल सिंह, प्राकृतिक खेती में सूरजपाल सिंह, वीरेन्द्र पाल सिंह को प्ररस्कृत किया गया। मत्स्य पालन के क्षेत्र में रंजीत सिंह, मो0 मसरूर, घूरे लाल, विजयपाल सिंह को प्रथम, रनवीर सिंह, चन्द्र प्रकाश, हरप्रसाद, जय किशन को द्वितीय एवं प्रेमदत्त सिंह, आकाश, लालाराम, रामवीर, मान सिंह, राकेश यादव, हेमा गर्ग, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश कुमार चौहान, धनंजय सिंह, हरीश चन्द्र, विनोद कुमार को विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया।


          किसान दिवस के अवसर पर प्रगतिशील गन्ना कृषक राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सुमित जादौन, शेष कुमार शर्मा, सुधा देवी, प्रेमशंकर शर्मा, जुगेेन्द्र सिंह, नेमपाल सिंह, योगराज सिंह, राजवीर सिंह, लखवीर सिंह, बलवीर सिंह को पुरस्कृत किया गया। उद्यान विभाग द्वारा जनपद स्तर पर ओंकार सिंह, राज कुमार, लालाराम, जयप्रकाश को प्रथम एवं राजवीर सिंह, राकेश कुमार, वीरपाल सिंह, विपिन कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विकास खण्ड स्तर पर जयपाल सिंह, रामस्वरूप, गुलवीर सिंह, रामअवतार सिंह, नरेन्द्र सिंह, राधेश्याम, दिनेश कुमार, गजराज सिंह, सुभाष चन्द्र, कप्तान सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विकास पचौरी को सम्मानित किया गया।


 


सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी:


 


          राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले के अवसर पर विषय विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को नई-नई तकनीकों, कृषि विविधिकरण, ऑर्गेनिक फार्मिंग, जीरो बजट खेती के साथ ही संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उप निदेशक कृषि यशराज सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह ने किसान हित की योजनाआंें की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में ऋण माफी योजना जनपद के 01 लाख 11 हजार किसानों का 790 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया गया। उन्होंने बताया कि बीज वितरण योजना पर 50 प्रतिशत, कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिये 50-80 प्रतिशत, सोलर पम्प प्रतिस्थापन पर 40-70 प्रतिशत, खेत तालाब योजना पर 50 प्रतिशत अनुदान के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बीज विधायन संयंत्र, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में 90 फीसद अनुदान की व्यवस्था है। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी दिव्या मौर्य ने खेत तालाब एवं भूमि सुधार योजना, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित कुमार ने फसलों को सुरक्षा प्रदान करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी निदेशक अतुल कुमार सिंह द्वारा किया गया।


          इससे पूर्व मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों भाईयों की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस का शुभारम्भ किया गया। मा0 मंत्री एवं जनप्रतिनधियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। खेती-किसानी में बेहतर कार्यों के लिये किसानों को प्रशस्ति पत्र, नकद धनराशि, टोपी एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


          इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ठा0 श्यौराज सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सारस्वत, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, योगेश प्रधान, चौ0 हरेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह जाखड़, दिनेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


----------

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)