DDO Aligarh भरत कुमार मिश्र हुए प्रोन्नत, लेबल 12 में दी प्रोन्नति

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़. उत्तर प्रदेश प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग में पे मैट्रिक्स लेवल 11 में कार्य कर रहे जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र को प्रदेश शासन ने पे मैट्रिक्स लेवल 12 में प्रोन्नति प्रदान की है।मूल रूप से अमेठी के रहने वाले भरत कुमार मिश्र ने जनपद हमीरपुर से अपनी विकास सेवाओं की यात्रा आरम्भ की थी। आप कानपुर नगर, उन्नाव, अम्बेडकर नगर, देवरिया, कानपुर देहात में अपने विकास कार्यों से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा चुके हैं। अलीगढ़ में अपनी विकास सेवाएं प्रदान कर रहे भरत कुमार मिश्र प्रयागराज में आयोजित दिव्य कुंभ मेला में आइएएस विजय किरण आनन्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपर मेला अधिकारी के तौर पर दिव्य कुम्भ को सफल बना चुके हैं। राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी में भी ज्वाइन डायरेक्टर रह चुके हैं।


     उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार भरत कुमार मिश्र लेबल 12 में प्रोन्नति प्राप्त कर संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त, संयुक्त मिशन निदेशक में से किसी एक पद पर अपनी सेवाएं देने के योग्य हो गए हैं। अग्रिम आदेशों तक भरत कुमार मिश्र ज़िला विकास अधिकारी के तौर पर पदीय दायित्यों का निर्वहन करते रहेंगे।