जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

नगर आयुक्त अमित आसेरी के कदम नगर निगम के लिए रहे शुभ- नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दर्ज की रिकॉर्ड वसूली। अलीगढ़ मीडिया

0

 



*♦️ धीमी पड़ी गृहकर वसूली ने पकड़ी रफ्तार- रिकॉर्ड तोड़ हुई राजस्व वसूली-57 करोड़ - शासन के निर्धारित लक्ष्य 36 करोड़ को छोड़ा पीछे-♦️*


*♦️ नगर आयुक्त के सार्थक प्रयासों से संपत्ति कर वसूली ने बनाया रिकॉर्ड -वित्तीय वर्ष 2021-22 में 24 करोड़ 17 लाख के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 46 करोड़ 2 लाख छूट सहित  व नान टैक्स में 11 करोड़ हुई कुल 57 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली♦️*


*♦️ नगर आयुक्त की लगातार मॉनिटरिंग का दिखा रंग पिछले साल के मुकाबले इस साल रिकॉर्ड वसूली होने पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर- नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त की थपथपाई पीठ अधिकारी कर्मचारियों को दी बधाई♦️*


*♦️रिकॉर्ड संपत्ति कर वसूली से नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने और शहर के चौमुखी विकास को मिलेगी गति:-नगर आयुक्त अमित आसेरी ♦️*



पिछले साल सितंबर में अलीगढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शहर में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने और जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराने के लिए 

गृहकर वसूली बढ़ाने को बढ़ाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता माना। नगर आयुक्त ने धीमी पड़ी गृहकर वसूली को तेजी से बढ़ाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ लगातार मॉनिटरिंग फील्ड विजिट और बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई और संपत्ति कर एकमुश्त जमा करने पर छूट देने के फल स्वरुप *अलीगढ़ नगर निगम की धीमी पड़ी रहकर वसूली ने पिछले 6 महीने में बड़ी रफ्तार पकड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने पर रिकॉर्ड 46 करोड़ 2 लाख हाउस टैक्स व नॉन टैक्स में 11 करोड़ सहित कुल 57 करोड़ की राजस्व वसूली दर्ज की है।*


पिछले साल  सितंबर में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने चार्ज लिया तब अप्रैल से सितंबर 2022 तक ₹ 4 करोड़ 17 लाख और अक्टूबर से मार्च 2023 तक ₹ 57 करोड़ रिकॉर्ड वसूली हुई है


 नगर आयुक्त ने जब सितंबर में जॉइन किया उस सितंबर माह में वसूली ₹ 43 लाख 12 हज़ार, अक्टूबर में ₹2 करोड़ 13 लाख नवंबर में ₹2 करोड़ 32 लाख दिसम्बर में ₹4 करोड़ 13 लाख जनवरी, 2023 में ₹5 करोड़ 8 लाख फरवरी में ₹ 5 करोड़ 7 लाख और वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह मार्च में रिकॉर्ड ₹15 करोड़ 86 लाख व नॉन टैक्स  ₹ 11 लाख की हुई है। 


उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन के निर्धारित लक्ष्य ₹36 करोड़ के सापेक्ष ₹46 करोड़ 2 लाख की वसूली की गई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष ₹33 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष ₹30 करोड़  की वसूली की गई थी।


नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम की संपत्ति कर वसूली नगर निगम की रीढ़ हड्डी है नगर निगम के सभी विकास कार्य और नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए गृह कर वसूली में वृद्धि और लक्ष्य प्राप्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी बेहद खुशी है की वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर लक्ष्य की प्राप्ति हुई और रिकॉर्ड वसूली नगर निगम के राजस्व विभाग ने की जिसके लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय जोनल अधिकारी सहयक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह सहित सभी कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षक आरआई टीसी व राजस्व टीम के सभी कर्मचारी बधाई की पात्र है*


अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड गृह कर वसूली की है जिसके लिए राजस्व विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से नगर आयुक्त के नेतृत्व में अगले वित्तीय वर्ष में इस वसूली को दोगुना करने के प्रयास करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)