Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलीगढ के 12 बीमित किसानों को फसल मुआवजे के लिए मिली 1131600 धनराशि

 *अन्नदाता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी फसल कराऐं बीमित*

*एटा के 12 बीमित किसानों को फसल मुआवजे के लिए मिली 698908 धनराशि*

*हाथरस के 12 बीमित किसानों को फसल मुआवजे के लिए मिली 144852 धनराशि*

*कासगंज के 12 बीमित किसानों को फसल मुआवजे के लिए मिली 674863 धनराशि*


अलीगढ़ 21 मई (सूवि) भारत किसानों का देश है, जहाँ ग्रामीण आबादी का अधिकतम अनुपात कृषि पर आधारित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऐसे किसानों पर प्रीमियम का का बोझ कम करने में मदद करती है, जो अपनी खेती के लिए ऋण लेते हैं और खराब मौसम से उनकी रक्षा करती है। वर्तमान में मौसम में बहुत अनिश्चिता हो रही है। किसानों द्वारा सभी खरीफ फसलों के लिए केवल 2 प्रतिशत एवं सभी रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत का एक समान प्रीमियम का भुगतान किया जाता है। किसान द्वारा भुगतान किये जाने वाले प्रीमियम की दरें बहुत ही कम हंै और शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं में फसल हानि के लिए किसानों को पूर्ण बीमित राशि का लाभ मिल जाये। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना योजना के उददेश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के परिणामस्वरूप अधिसूचित फसल में से किसी की विफलता की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। कृषि में किसानों की सतत प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उनकी आय को स्थायित्व देना है। किसानों को कृषि में नवाचार एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, अकाल, बाढ़, सैलाब, कीट एवं रोग, भूस्खलन, प्राकृतिक आग और बिजली, तूफान, ओले, चक्रवात, ऑधी, टेम्पेस्ट, तूफान और बवंडर आदि के कारण उपज के नुकसान को कवर करने के लिए जोखिम बीमा भी प्रदान किया जाता है। फसल में नुकसान के लिए जिम्मेदार जोखिम योजना के अन्दर कवर किये जाते है। इसके साथ ही फसल कटाई के बाद चक्रवात और चक्रवाती बारिश, बेमौसम बारिश के विशिष्ट खतरों से उत्पन्न हालत के लिए कटाई से अधिकतम दो सप्ताह की अवधि के लिए कवरेज उपलब्ध है। स्थानीय आपदायें अधिसूचित क्षेत्र में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसे स्थानीय जोखिम की घटना से प्रभावित प्रथक खेतों में उत्पन्न हानि व क्षति को भी कवर देता है। 


*पात्र कृषक:*

अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी ऋणी कृषकों को बीमा में शामिल न होने के सम्बन्ध में अपना प्रार्थना पत्र सम्बंधित बैक को बीमा की अन्तिम तिथि से 7 दिन पूर्व देना अनिवार्य है। ऐसे कृषक बीमा में तभी शामिल हो सकते है जब वह अपना पुनः बीमा में शामिल होने हेतु देंगे। अलीगढ में खरीफ में धान, मक्का, बाजरा और अरहर, एटा और कासगंज में धान, मक्का व बाजरा फसल को बीमित करने के लिए प्रीमियम 2 फीसद और रबी की फसलों गेहूॅ, जौ, मसूर, सरसों व आल के लिए 1.5 फीसद प्रीमियम देना होता है। 


*वर्ष 2022-23 में हुए फसल नुकसान का जनपदवार आंगणन:*

*अलीगढ़* में धान की फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सतीश चन्द्र शर्मा को रूपया 138499, विनोद कुमार को रूपया 128565, कुंजी शर्मा को रूपया 122916, हरिपाल को रूपया112308, हेमपाल सिंह को रूपया 95162, भूरी सिंह को रूपया 91834, आनन्द को रूपया 90383, हरपाल सिंह को रूपया 88542, करन सिंह को रूपया 85792, देवेंन्द्र पाल सिंह को रूपया 85777, भानु प्रताप सिंह को रूपया 85504 राजकुमार को रूपया 83839, खेमकरन को रूपया 82254 पैडी धान फसल नुकसान का मुआवजा दिया गया।

 *हाथरस* में पैडी धान में हुए नुकसान की भरपाई के लिए किशन प्यारी को रूपये 17988, नीरज कुमार को रूपया 15833, राम प्रकाश को रूपया 15538, मोती राम को रूपया 15003, रामनरेश को रूपया 14043 दुर्गापाल सिंह को रूपया 12262, सरोज देवी को रूपया 9561, महेंद्र कुमार को रूप्या 6913, मोहर सिंह को रूपया 6666, हीरा सिंह को रूपया 6548, राजवीर सिंह यादव को रूपया 6282, प्रमोद कुमार अग्निहोत्री को रूपया 5957, बाजरा के लिए प्रताप सिंह को रूपया 11958 फसल नुकसान का मुआवजा दिया गया। 

 *एटा* में बाजरा में हुए नुकसान के लिए किशन पाल सिंह को 93593, उमराव सिंह 91516, राजाराम को 85773, मलखान सिंह को 70989, राजपाल सिंह को 66341, बच्चा राम को 64223, वीरेंद्र सिंह को 62866, फतेह सिंह को 61214, महेंद्र सिंह को 58078, नत्थू सिंह 54428, बलवीर सिंह को 52950, मुंशी लाल को 51317 रूपया बाजरा एवं धान फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिया गया।

 *कासगंज* में रघुराज सिंह को रूपया 107064, अनिल कुमार को रूपया 84383, सरिता रतन को रूपया 57801, हरवीर सिंह को रूप्या 57323, राजकुमार को रूप्या 56708, रामकुमार शर्मा को रूप्या 56266, सोमेंन्द्र सिंह को रूपया 55698, रामबाबू को रूपया 53889, राजीव कुमार को 48959, संजना देवी को रूप्या 46959 पुष्पा देवी को रूपया 46995, प्रेमसिंह को रूप्या 46846 धान एवं बाजरा के लिए फसल नुकसान का मुआवजा दिया गया। 

----------------------------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ