Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देवबंद में भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला



अलीगढ मीडिया न्यूज़ ब्यूरो,देवबंद 28 जून 2023. उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी और हमले के बाद फरार हो गए। फायरिंग में भीम आर्मी चीफ की कमर में गोली लगी जिससे वे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात सागर जैन द्वारा जानकारी दी गई है कि चंद्रशेखर गांधी कॉलोनी में किसी से मिलने गए थे वहां से प्रस्थान करते समय कार सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमे उनकी कमर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए।

इस मामले में एसएसपी विपिन ताड़ा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं, हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ