"..किसी भी खबर पर आपत्ति के लिए हमें ई-मेल से शिकायत दर्ज करायें"

#Aligarh: जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह संवेदनशीलता से जनशिकायतों का कर रहे निस्तारण

0



जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह संवेदनशीलता से जनशिकायतों का कर रहे निस्तारण*

अलीगढ मीडिया न्यूज़, अलीगढ़ 01 अगस्त 2023 (सू0वि0). जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालय दिवस में प्रातः दस बजे से पहले कलेक्ट्रेट पहुंच उपस्थित हुए जन सामान्य से मिलकर समस्याओं का निस्तारण कराते हैं। कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी एवं सरलता से डीएम से मिलकर अपनी बात कह सकता है। डीएम के दरबार से कोई व्यक्ति निराश होकर नहीं जाता। यूं कहिए कि समस्याग्रस्त व्यक्ति रोते हुए अंदर जाता है और हंसते हुए बाहर आता है। डीएम समस्या सुनने के साथ आवश्यकता अनुरूप संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश एवं व्हाट्सएप पर संबंधित आदेश भी भेजते हैं, ताकि समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके। 

सही मायने में जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशा को साकार करते हुए शिकायतों, समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। जनता दर्शन के दौरान शिकायतकर्ता उनकी कार्यशैली से प्रभावित एवं संतुष्ट होकर दुआएं देते हुए डीएम चैंबर से बाहर निकलते हैं।

------

                                                    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)