#Noida: प्रदेश के विकास में पर्यटकों की होती है अहम भूमिका: सुखविंदर

Aligarh Media Desk


एएचआरए के पदाधिकारियों ने आईएचई में निभाई सहभागिता

अलीगढ़ मीडिया न्यूज़ ब्यूरो, अलीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतिथ्य सत्कार को विस्तारित करने बाली इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एक्सपो (आई एच ई),नोएडा में अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिशन ने भी प्रतिनिधित्व किया।

वहीं ,इस एक्सपो के मुख्य फोकस प्रदेश ,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उदघाटन कार्यक्रम में कहा की किसी भी प्रदेश के विकास में पर्यटकों का अहम भूमिका होती है। वर्तमान की प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश शीघ्र उबर कर फिर पर्यटन की मुख्य धारा से जुड़ जायेगा। जिसके लिए कई पर्यटन प्रोजेक्ट तैयार हैं।

अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज और कॉर्डिनेटर दीपक गर्ग ने इस महत्पूर्ण कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व किया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की। साथ ही होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े अत्याधुनिक सुविधाओं,उपकरणों आदि की जानकारी भी ली। बुधवार से शुरू हुई एक्सपो पांच अगस्त तक चलेगी।