Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एएमयू के छात्रों और शिक्षकों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखी| अलीगढ मीडिया

अलीगढ मीडिया न्यूज़, अलीगढ़ 23 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और एएमयू के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने ने भी उत्साहपूर्वक महान ऐतिहासिक क्षण, चंद्रमा पर भारतीय स्पेसक्राफ्ट, चंद्रयान 3 की लैंडिंग को देखा, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा टेलीविजन और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया गया था।

उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना, जिन्होंने इस शुभ अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया और लोगों को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने श्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश की महान उपलब्धि पर गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह इसरो के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसने भारत के लिए चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर उतरने वाला पहला उपग्रह लॉन्च करना संभव बना दिया और वह भी किसी अन्य देश की सहायता के बिना।

उन्होंने कहा कि भारत ने इसे संभव बनाने के लिए पूरी तरह से अपनी स्वदेशी तकनीकी क्षमता पर भरोसा किया है और यह वास्तव में हमारे लिए अपने वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस करने का क्षण है जिन्होंने इस सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए दिन रात काम किया।

एएमयू रजिस्ट्रार, श्री मोहम्मद इमरान (आईपीएस) और अन्य अधिकारियों ने प्रशासनिक ब्लॉक के कांफ्रेंस कक्ष में चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखी। एएमयू के सभी स्कूलों में भी चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे विस्मय के साथ इसऐतिहासिक क्षण को देखा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ