Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हरदुआगंज। कहीं चंद्रयान 3 तो कहीं मनोहक झांकियां, कस्बे में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

 



रिपो0 लाखन सिंह


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दिन गुरुवार 07 सितंबर को धूमधाम से मनाया गया। श्रीराधा-कृष्ण मंदिरों में भजन-कीर्तन समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। व देर रात विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए।



श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर रात्रि 12 बजे नंदलाल को झूला-झूलाने के बाद और पूजा के पश्चात अपना उपवास तोड़ा। पर्व को लेकर कृष्ण भक्तों में उत्साह देखने को मिला।

जगह - जगह मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। हरदुआगंज रामघाट रोड स्थित इस्कॉन मंदिर, श्री दाऊजी मन्दिर,   व अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। 07 सितंबर को सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गया। श्री बांके बिहारी का अभिषेक पूजन किया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन प्रस्तुति दी। और 56 भोग लगाया गया।

12 बजते ही मृदंग-भेरी और शंखनाद के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल कृष्ण को झूला-झूलाकर लोरियां सुनाई गई। वहीं मंदिरों पर जगह-जगह पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।

देखें तस्वीरें......

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ