Header Ads Widget

Responsive Advertisement

"आयुष्मान भवः’’ अभियान का हुआ शुभारम्भ, जानिए क्या है?...आयुष्मान भव



*देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा संचालन*

             

*’’आयुष्मान भवः’’ अभियान के तहत पात्रजनों को स्वास्थ्य योजनाओं से किया जायेगा आच्छादित*

                 *-सीएमओ*


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम अलीगढ़. भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से पात्रजनों को लाभान्वित करने के उद््देश्य से ’’आयुष्मान भवः’’ अभियान का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद के जिला चिकित्सालय में मा0 सांसद सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व चिकित्सकों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। 

इस अवसर पर मा0 सांसद ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत आज देश की म0 राष्ट्रपति महोदया द्वारा आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाना है। 

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ’’आयुष्मान भवः’’ अभियान के तहत पात्रजनों को स्वास्थ्य योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा। जिसके तहत 17 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक समस्त सी0एच0सी0 एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों पर ’’सेवा पखवाड़ा’’ चलाया जायेगा। जिसमें स्वास्थ्य मेले लगाकर आयुष्मान भारतः प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने एवं परिवार के प्रत्येक सदस्य को आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाआंे और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम एवं वार्ड स्तर पर 02 अक्टूबर 2023 को आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा। आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत से उन ग्राम पंचायतो को सम्मानित किया जायेगा जो निर्धारित मानक को शत-प्रतिशत पूर्ण करेगें। इसके अलावा अभियान के अन्तर्गत आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा और आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान नगरीय वार्ड के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिससे आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा।

--

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े में चलने वाले अभियान के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा।

2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ