Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वच्छता जागरूकता अभियान सप्ताह पर विधिक जागरूकता, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


*स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम आयोजित*

*उदय सिंह जैन कन्या इण्टर कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान सप्ताह पर विधिक जागरूकता, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम,अलीगढ़ 07 अक्टूबर 2023 (सू0वि0) माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय/मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा इस वर्ष महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर से सम्पूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्य प्रकाश केसरवानी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान की कार्ययोजना को अनुमोदित करते हुये सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में और माननीय जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर जिला मुख्यालय, तहसील स्तर, ब्लाक स्तर, ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिये निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेशानुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 07 अक्टूबर को प्रातः 11ः30 बजे से उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ पर स्वच्छता जागरूकता अभियान सप्ताह पर विधिक जागरूकता, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनेश कुमार नागर पूर्णकालीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 50 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें विद्यालय के छात्राओं द्वारा निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम में बडे उल्लास के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियंका जैन, अध्यापिकायें, छात्राऐं एवं पराविधिक स्वंय सेवकगण आभा वार्ष्णेय ,सावित्री देवी, प्रिंस कुमार,प्रमिला वर्मा, इंद्रदेव गौड़,   देव प्रकाश ,अशोक कुमार शर्मा द्वारा भी भाग लिया गया। स्वच्छ भारत अभियान के चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी तनीषा पुत्री श्री कृष्ण कुमार को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर कु0 खुशबू पुत्री श्री उमेश बाबू कक्षा  और तृतीय स्थान पर कु0 शालिनी पुत्री श्री गिरीश शर्मा को उत्कृष्ट पाया गया। तीनों छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

------

                                                       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ