Header Ads Widget

Responsive Advertisement

#गोवर्धन पूजा: देशी गाय के ढाई कुंटल गोबर से बनाये गोर्वधन महाराज, धूमधाम से हुआ पूजन


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, हरिगढ़। आज गौशाला में गोवर्धन महाराज का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ढाई कुंटल गोबर के गोवर्धन बनाए गए और अन्नकूट की प्रसादी और कड़ी भात का प्रसाद वितरण किया गया गोवर्धन महाराज की पूजा शहर  विधायक का मुक्ता संजीव राजा  ने तथा ललित कुमार संघ प्रमुख और प्रमोद और कृष्णा गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद नूतन लोक, दीपक गुप्ता, तेल वाले, अविनाश कोल, ने गोवर्धन महाराज की आरती की पूर्व अध्यक्ष विवेक सारस्वत संजय शर्मा गौरव अतुल राजा अरुण कुमार मनोज वार्ष्णेय सेल्फी, मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त आदि उपस्थित रहे। सैकड़ों भक्तों ने परिक्रमा लगाकर आरती की|

 


कृष्णा गुप्ता ने कहा गौशाला में ढाई कुंतल शुद्ध  गौ गोबर के श्रीनाथजी की आकृति में हमारी बहनों के द्वारा बनाए गए ममता गुप्ता अनीता संध्या प्रतिभा शर्मा यति आदि ने गोवर्धन बनाए कृष्ण गुप्ता ने श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे हो गाकर सभी नृत्य करते हुए झूम रहे थे कार्यक्रम में कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी नारायण राजेंद्र प्रसाद, नूतन लॉक, तरंग गुप्ता, सुरभि, मनीष राजकुमार वार्ष्णेय रमेश चंद्र, सुभाष महेश्वरी, राजकुमार, , मैनेजर विमल वार्ष्णेय, सैकड़ो भक्तों ने कार्यक्रम में गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर पुण्य के भागीदार बने।




धूमधाम से निकाली गयी महाकाली संघ की विशाल शोभायात्रा

शोभा यात्रा में केदारनाथ का डोला रहा आकर्षण का केंद्र 


अलीगढ़। श्री महाकाली संघ सराय हकीम बगीची श्री नीलकंठेश्वर महादेव सराय लवरिया द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर सराय हकीम के मुख्य बाजार से श्री महाकाली संघ की विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ दिन मंगलवार को निकाली गयी शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गयी। शोभायात्रा में सर्व प्रथम प्रात: 11 बजे माता महाकाली का स्वरूप पूजन किया गया जो कि श्री भूतेश्वर काली अखाड़ा से नीरज काली का पूजन किया गया एवं श्री नीलकंठेश्वर महादेव बगीची से लालू काली का पूजन किया गया। दोनों काली का स्वरूप अपना तलवार बाजी का प्रदर्शन करती हुयी मेला में शामिल हुयी। जिसमें श्री महाकाली संघ मेला के अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय (राज फर्नीशिंग) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 117 साल पुरानी माता महाकाली की विशाल शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडे ही धूमधाम से निकाली गयी। जो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह शोभायात्रा सराय हकीम के मुख्य बाजार प्राचीन हनुमान मन्दिर से निकाली गयी। मेला के दौरान सभी अतिथियों का सम्मान समारोह मेला प्रारंभ होने पर सांय 5.30 बजे सराय हकीम बाजार हनुमान मंदिर के सामने राज फर्नीशिंग पर किया गया। श्री महाकाली संघ मेला संयोजक भाजपा नेता संजय गोयल ने कहा कि मेला में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, छर्रा विधायक रवेन्द्रपाल सिंह, एमएलसी विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, संदेश राज, अभिषेक डोकरा, शहर के सभी जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। श्री महाकाली संघ मेला के मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्री महाकाली संघ की शोभायात्रा बगीची श्री नीलकंठेश्वर महादेव सराय लवरिया से काली स्वरूप का पूजन कर प्रारंभ हुआ। एंव विशाल शोभायात्रा सराय हकीम स्थित मुख्य बाजार प्राचीन हनुमान मंदिर से 5: 00 बजे से प्रारंभ हुयी, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मिलीमल की प्याऊ, मामू भांजा होते हुए गांधी पार्क से दूबे पड़ाव स्थित से धर्मसमाज महाविद्यालय होते हुए अचल ताल रामलीला मैदान पर समापन हुयी। केदारनाथ बाबा की झांकी सभी का मनमोहा, भगवान कृष्ण की सखियों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। हापुर दिल्ली व मेरठ के बैंडों ने अपनी धुन पर सबको झूम उठाया। आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित श्री महाकाली संघ मेला अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय (राज फर्नीशिंग) मेला संयोजक संजय गोयल, राजीव गोयल, सह संयोजक मनोज ( टी०डी० ), संजीव कुमार, महामंत्री धीरज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष दीपक साबुन, मेला इंचार्ज चंदन वार्ष्णेय, स्वागत अध्यक्ष किशोर कुमार, व मेला मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त, हर्षद हिन्दू , प्रवीण आरटीओ, सुनील वार्ष्णेय, (टुर्री) शिवा वार्ष्णेय, आदि उपस्थित रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ