Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा हुआ व्यापारी सम्मेलन


गजेंद्र कुमार, अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कराया गया|जिसमें माननीय केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह व सांसद सतीश गौतम के द्वारा व्यापारी सम्मानित हुए। सम्मेलन कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री बी.के.सिंह ने व्यापारियों को संबोधित किया|और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। और बताया कि हमारे देश के व्यापारियों के विश्वास पर 132  देश में भारत में निवेश करते हैं, जिससे देश की जीडीपी बढ़ रही है।      


अलीगढ़ में मंगलवार को आगरा रोड पर स्थित क्लार्क होटल में  केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्रीय व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही 2014 से पहले विपक्ष की सत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय, भ्रष्टाचार और अराजकता थी उन्होंने बताया कि विपक्ष की सरकार जाने के बाद देश में बहुत परिवर्तन आया है|   


उन्होंने बताया कि दुनिया के 60% डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं साथ हीअमेरिका और चीन के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा डाटा इस्तेमाल होता है,और उनके मुकाबले डाटा सस्ता भी है।और जहां नेटवर्कों को लेकर दूसरे देशों ने वक्त लगाया है,वहीं भारत ने लगातार प्रगति कर 5G नेटवर्क को सबसे तेज स्थापित किया है। उन्होंने कहा-कि अगर देश को विकास की ओर ले जाना है, तो इसके लिए आपका वोट कार्य करेगा। आपका एक वोट 370 हटवा सकता है, आपका एक वोट से सर्जिकल स्ट्राइक कराया जा सकता है, आपके एक वोट से चीन को सीमा से आगे आने पर लगाम लगाई जा सकती है,आपका एक वोट से आपका देश आत्मनिर्भर बन सकता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ