एसबीआई द्वारा एएमयू के दो स्कूलों को डिजिटल पोडियम भेंट किया गया

Aligarh Media Desk


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़, 27 फरवरीः भारतीय स्टेट बैंक की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शाखा द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के अंतर्गत अमुवि के दृष्टिबाधित छात्रों के अहमदी स्कूल और एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल को दो डिजिटल पोडियम भेंट किए गए।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एएमयू के वित्त अधिकारी, प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान, एएमयू स्कूल शिक्षा के निदेशक, प्रोफेसर असफर अली खान, उप निदेशक, प्रोफेसर आबिद अली खान, मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय, एसबीआई अलीगढ़, श्री संजय सिंह, मुख्य प्रबंधक श्रीमती रंजना शुक्ला और मुख्य प्रबंधक, एसबीआई एएमयू शाखा श्री फर्रख शमीम, मानद अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

प्रोफेसर मो. मोहसिन खान ने कहा कि एएमयू में शिक्षा निदेशालय एएमयू स्कूलों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा स्रोत है।

श्री संजय सिंह ने कहा कि एसबीआई का एएमयू के साथ जुड़ाव और सहयोग का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने एएमयू स्कूलों और बिरादरी को उनके भविष्य के प्रयासों में आगे भी मदद करने का वादा किया।

प्रोफेसर असफर अली खान ने सभी बैंक अधिकारियों को उनके बहुमूल्य दान के लिए धन्यवाद दिया और छात्राओं को उनके शैक्षणिक और तकनीकी उत्थान में मदद करने की आवश्यकता पर बल दिया।

एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद आलमगीर ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में डिजिटल पोडियम शिक्षण-प्रशिक्षण प्रक्रिया में बहुत उपयोगी होगा।

उप प्राचार्य श्री जावेद अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड में, प्रिंसिपल डॉ. नायला राशिद ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और बहुमूल्य दान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, योग नृत्य प्रस्तुत किया और मेहमानों को धन्यवाद देने के प्रतीक के रूप में हस्तनिर्मित कार्ड, गुब्बारे, फूल और उपहार भेंट किये