Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष ने नुमाइश मैदान स्थित कृषि कक्ष में विराट किसान मेले का किया शुभारंभ


14 फरवरी तक एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला होगा आयोजित


कृषि वैज्ञानिकों ने किसानां को दी उपयोगी जानकारी


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम,अलीगढ़ 05 फरवरी 2024 (सू0वि0) : मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने नुमाइश मैदान स्थित कृषि कक्ष में आयोजित विराट किसान मेले के द्वितीय दिन के कार्यक्रमों का फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। विदित रहे कि कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में एग्रोक्लाइमेटिक जोन(दक्षिण पश्चिमी अर्धशुष्क जोन) स्तरीय विराट किसान मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के ‘‘कृषि कक्ष‘‘ में 04 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाना है। 

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही नवीन तकनीकों अपनाऐं, फसल अवशेषों का प्रबन्धन करें, पराली न जलायें, श्री अन्न का प्रयोग कर अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य को दुरूस्त रखें। श्री अन्न की फसलों को उगाकर अपना व राष्ट्र का कल्याण करें। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि विभाग किसानों को जागरूक करने के लिए किसान हित में अच्छे कार्य कर रहा है, जिससे किसान भाइयों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समय से जानकारी एवं लाभ मिल रहा है।

किसान मेले में डा0 सुधीर सारस्वत वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि अनुसंधान केन्द्र कलाई द्वारा सब्जी उत्पादन के बारे में विस्तार से किसान भाईयों की जानकारी दी गयी कि कैसे कृषक सब्जियों का अगेती उत्पादन कर अधिक लाभ ले सकते हैं। डा0 अशरफ खान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत द्वारा रबी फसलों का प्रबंधन एवं कीट रोग नियंत्रण की जानकारी देते हुए खरीफ में बोई जाने वाली मिलेट्स फसलों के उत्पादन के सम्बन्ध में विस्तार से नवीनतम तकनीक के बारे में बताया गया। डा0 के0डी0 दीक्षित वैज्ञानिक कृषि अनुसंधान केन्द्र कलाई द्वारा मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने एवं पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों व जल प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। ब्रहम कुमारी संस्था के प्रतिनिधि विनोद भाई द्वारा जैविक खेती एवं योगिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल, उप सम्भागीय कृषि अधिकारी कोल संतोष कुमार प्रभाकर, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 दिव्या मौर्या एवं अन्य विभागीय कार्मिकों व जागरूक कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अन्त में जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों एवं अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित कर  कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। 


जिले के पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित बैंक से स्पर्श में माइग्रेट हुए पेंशनर के जीवित प्रमाण पत्र अपलोड संबंधी समस्या के लिए करें संपर्क

अलीगढ़ 05 फरवरी 2024 (सू0वि0) : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि जिले के सभी पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित जोकि बैंक से स्पर्श में माइग्रेट माइग्रेट हुई पेंशन के लिए लम्बित जीवित प्रमाण पत्र न अपलोड करने के कारण उनकी पेंशन सुचारू नहीं हो पा रही है। ऐसे सभी पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित जीवन प्रमाण पत्र स्पर्श पर अपलोड करने में हो रही कठिनाई एवं स्पर्श सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए दूरभाष संख्या

0565-2470150, 8787588263, 7737490406 या जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में किसी भी कार्यालय कार्यदिवस में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

----

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ