#bus_accident: अखनूर में हुई दुर्घटना के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित, पढ़िए, अलीगढ में घायलों की सूची

Aligarh Media Desk
0



अलीगढ मीडिया डिजिटल, ब्यूरो, अलीगढ| जम्मू कश्मीर के अखनूर में बस संख्या यूपी-86 ईसी-4078, जो हरियाणा के कुरूक्षेत्र से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं को शिवखोरी, पौनी ले जा रही थी, जम्मू के तुंगी मोड़ (चौकी चौरा) के पास खाई में गिर गयी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत एवं बचाव के लिए श्री सुधीर कुमार सोनी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) इगलास मो0नं0-9621138190, श्री रतन कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार कोल मो0नं0-8126081498/9897674267 एवं श्री प्रवीन कुमार निरीक्षक चुनाव सेल मो० नं0-9412343806/8077534427 स्थानीय प्रशासन का दल वहाँ पहुँच गया है। सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभास नम्बर 886940282 एवं 8923936243 हैं। उपरोक्त कंट्रोल रूम के 24 घंटे लगातार संचालन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु निम्नवत कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से ड्यूटी लगायी गई है।

प्रशासनिक अधिकारी उमेश मित्तल 9456064499, नायब नाजिर चन्द्र दत्त गौड 9756769169, शिक्षा मित्र अशरफ 7906608091, आयुध लिपिक उमेश कुमार 9412658161, वरिष्ठ लिपिक अब्दुल बशी 8445074784, कनिष्ठ सहायक गौरव उपाध्याय 8755606666, अहलमद आदित्य गुलाठी 9675403465, एसीआरए डेविड कुमार 7060449935, कनिष्ठ सहायक गौरव चौहान 9675403465, टाउन एरिया लिपिक शुभम पवार 7983359938, वीआईपी लिपिक दिव्य राठी 7983993363, प्रधान सहायक अनिल 9368177799 की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। इसके साथ ही घटना के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट इगलास के दूरभाष नम्बर 9454417752 एवं 8851899223 और सीओ इगलास 9454401243 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

----

घायलों की सूची पढ़िए, अलीगढ जनपद के कई घायल   
                                  

सेक्टर अखनूर (30 मई/लगभग 1200 बजे) कुरुक्षेत्र, हरियाणा से शिवखोड़ी, पौनी के लिए श्रद्धालुओं (उत्तर प्रदेश और राजस्थान के) को लेकर जा रही एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- UP-86 EC 4078 है, थाना अखनूर के अंतर्गत तुंगी मोड़ (चौकी चौरा) के पास पलट गई।  इस संबंध में घायल व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:-

(1) कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र - जय बीर सिंह निवासी अकीगढ़ उत्तर प्रदेश

(2) जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

(3) सुभाष चंद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी रामपुर, मथुरा उत्तर प्रदेश

(4) संजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश

(5) यगुषा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी वरमुंडा, भरतपुर राजस्थान

(6) राजवती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी सतवीर निवासी भरतपुर राजस्थान

(7) शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

(8) बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी  अलीगढ़ यू.पी.

(9) राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी.

(10) सतवीर (उम्र 37 वर्ष) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यू.पी.

(11) गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़ यू.पी.

(12) अंकुशा (5 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी.

(13) मुन्नी देवी (50 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान

(14) सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़ यू.पी.

(15) जतिन (उम्र 17 वर्ष) पुत्र शमशेर निवासी लालपुर यू.पी.

(16) काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़ यू.पी.

(17) गीता देवी (उम्र 25 वर्ष)  वर्ष) पत्नी शीशूपाल निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश

(18) अमरबती (आयु 59 वर्ष) पत्नी रणबीर निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश

(19) कमलेश (आयु 45 वर्ष) पत्नी चंदर पॉल निवासी नया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

(20) अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

(21) रघुवीर सिंह (आयु लगभग 70 वर्ष) पुत्र हरदानी सिंह निवासी उत्तर प्रदेश

इसके अलावा एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 07/08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष घायल हो गए। इसके अलावा कुछ और घायल व्यक्तियों को एसडीएच अखनूर में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि उपरोक्त घायल व्यक्तियों में से 10/12 को प्रारंभिक उपचार के बाद एसडीएच अखनूर से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।


... विवेक बंसल ने हादसे पर दुख प्रकट किया 

जम्मू कश्मीर के अखनूर में जम्मू-पूँछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज श्रद्धालुओं से भरी उत्तर प्रदेश की एक बस खाई में गिर गई इस भयंकर हादसे में लगभग 22 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और लगभग 69 श्रद्धालु घायल हो गए I श्रद्धालुओं से भरी बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम की यात्रा पर निकली थी I इस बस में अलीगढ़ के भी काफ़ी श्रद्धालु सवार थे जो घायल हो गये हैं I

इस दुखद हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि ये हादसा अत्यंत ही दुखद एवं पीड़ादायक है इसके साथ साथ उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों की यथासंभव सहायता की जाये और आगे चलकर ऐसे हादसे घटित न हों इसके लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किये जाएँ I

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)