जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ़ महानगर के दो मॉडल बूथों पर सिविल डिफेंस के 4 सैक्टर वार्डेन जवानों की ड्यूटी

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ में द्वितीय चरण के मतदान दिनांक 26.4.2024 तथा तृतीय चरण के मतदान दिनांक 7.05.2024 को संपन्न  कराया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें जनपद में द्वितीय चरण के मतदान दिनांक 26.04.2024 को सकुशल संपन्न हो चुके हैं द्वितीय चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने में जनपद के समस्त प्रशासन के साथ-साथ सिविल डिफेंस/ नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों का भी सराहनीय सहयोग रहा था |

अब तृतीय चरण के मतदान दिनांक 7.05.2024 को होना सुनिश्चित हैं जिसमें 05.05.2024 को सिविल डिफेंस के 40 जवानों ने धनीपुर मंडी पर समय अपराह्न 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक पार्किंग व्यवस्था को संभालते हुए पार्किंग स्थल पर गाड़ियों को पार्क कराया और आज दिनांक दिनांक 6.05.2024 को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की पोलिंग  पार्टियां धनीपुर मंडी जीटी रोड से रवाना हुई जिसमें सिविल डिफेंस के 40 सैक्टर वार्डेन जवानों ने समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक पार्किंग /ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। 

अतः कल दिनांक 07.05.2024 को ( उप जिला निर्वाचन अधिकारी) अपर जिलाधिकारी नगर श्री अमित कुमार भट्ट महोदय के आदेशानुसार  एवं उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता महोदय एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया के निर्देशन में तथा  प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ श्री सी. पी. सिंह महोदय एवं उप प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में कल दिनांक 07.05.2024 को अलीगढ़ महानगर के दो मॉडल बूथों पर सिविल डिफेंस के 4 सैक्टर वार्डेन जवानों की ड्यूटी समय प्रातः 6:00 से शाम 6:00 तक दिव्यांग/ वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान कक्ष तक पहुंचने में सहायता उपलब्ध कराने की दृष्टि से लगाई गई है तथा मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग बूथों से आने वाली गाड़ियों को पार्किंग स्थल से पार्किंग/ ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए रवाना कराने की दृष्टि से 40 जवानों की ड्यूटी समय शाम 6:00 बजे से समाप्ति तक लगाई गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)