कांग्रेस पार्टी का खैर के "कंचन फार्म हाउस" में हुआ "संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन"

Aligarh Media Desk
0


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के पूर्व अध्यक्ष मा० राहुल गाँधी जी सांसद नेता प्रतिपक्ष के आह्वान पर पूरे देश में “संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन” कार्यक्रम चलाया जा रहा है|ये कार्यकरण उतर प्रदेश में भी चल रहा है इसी क्रम में आज अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौमत चौराहा स्थित कंचन फ़ार्म हाउस में एक विशाल “संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन” आयोजित किया गया| इस सम्मेलन में पहुंचे हुए प्रमुख अतिथियों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश मा श्री अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष मा श्री अजय राय जी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के  कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने इन नेताओं का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया|इस अवसर पर अपने संबोधन में अविनाश पांडेय श्री अजय राय और आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्व धर्म सम्मान व सर्व वर्ग सम्मान की विचारधारा पर आधारित है और हम इसको तोड़ने नहीं देंगे और मा० राहुल गाँधी जी के द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए इनके सन्देश को जन जन तक पहुंचाना है| कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि देश में भाज्पकी वर्तमान सरकार तानाशाही पूर्ण रवैय्या अपना रही है और देश के संविधान को तोड़ने पर आमादा है हमारे नेता मा राहुल गाँधी जी संविधान को बचाने की मुहीम चलाते हुए देश के दलित पिछड़े व आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं|


हम उनकी लड़ाई में कंधे से कन्धा मिलाकर उनके साथ हैं खैर विधानसभा उप चुनाव को लेकर विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस सीट से सभ्य व स्वच्छ छवि के ज़मीनी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी और ये चुनाव निश्चित रूप से जीतेगी I इस सम्मेलन में आये हज़ारों नागरिकों का कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया|मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम, मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष व अलीगढ़ कौशलेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव व अलीगढ़ सह प्रभारी विनीत पाराशर बाल्मीकि, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी, चौधरी गंगाराम, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक गौड़, पूर्व शाहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, सेवादल प्रदेश महासचिव जियाउद्दीन राही, पूर्व अध्यक्ष ताल्हा अबरार, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, रूही खान, शिशिर शर्मा, खालिद हाश्मी, डा० अमजद अली सिद्दीकी, जमील अहमद, कृष्णकांत सिंह, आदि थे|कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी रघुकुल तिलक गौड़ की व संचालन जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने किया|

 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में रोह्दाश सिंह जाटव, सरदार अजीत सिंह, कैलाश बाबू बाल्मीकि, मलखान सिंह बाल्मीकि, रौशनी सिंह जाटव, कुमारी शांति, अमरदीप मैसी, कुमारी निशा, जितेन्द्र कुमार तोशी, सोमवीर सिंह दिवाकर, कैलाश गौतम, लक्ष्मी नारायण जाटव, हरेन्द्र सिंह राजौरा, जगदीश माहौर, ज्ञान सिंह दिवाकर, पूरनचंद देशमुख, सागर सिंह तौमर, हेमंत सिंह सूर्यवंशी, सुधा सिंह जाटव, केपी. सिंह जाटव, लता गौतम, अन्नू सूर्यवंशी, नादिर खान, यामीन खान मेव, पूर्व पार्षद नफीस शाहीन, पूर्व पार्षद इरशाद फ़रीदी,शाहिद खान, कफील अहमद खान, चौधरी वीरेंद्र सिंह, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, चोब सिंह वर्मा, क्षेत्रपाल शर्मा, सौरभ कुमार जादौन, रितेश वर्मा, ब्रजेश कुमार पार्षद, धनेश चन्द्र शर्मा, अजमत खान,आदि के साथ साथ हजरों की संख्या में क्रय्क्र्ता एवं नागरिकगण उपस्थित थे |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)