अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य बरात शोभायात्रा गुरुवार शाम 07 बजे मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मार्ग में जगह जगह पर बारात का स्वागत किया गया।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की भव्य बरात शोभायात्रा गुरुवार को देर शाम रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। बरात की शुरुआत रसिक टावर के एमडी राजेश मित्तल, बांके बिहारी बंसल व हरदुआगंज चेयरमैन राजेश यादव ने संयुक्त रूप से आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलने के साथ शोभायात्रा में शामिल घोड़ों के साथ आगे बढ़ने लगी। शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियां रहीं।
इन झांकियों के बाद भव्यता के साथ सजाए गए डोले पर श्री राम-लक्ष्मण एवं दूसरे डोले पर भरत एवं शत्रुघ्न विराजमान थे। इस डोले के आगे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी चल रहे थे। सबसे अंत में मुख्य डोला चल रहा था।
इस मुख्य डोले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ विराजमान थे। मुख्य डोले के आगे भक्ति संगीत की धुन गूंज रही थी। मुख्य रथ के आगे श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी के साथ नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। शोभायात्रा में राजेश यादव, जयप्रकाश अग्रवाल, बॉबी सक्सेना, अजय मारवाड़ी, बंटी सिंह चौहान, अमित सक्सेना, नीतू सोनी, जगवीर सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह चौहान, रवेंद्र शर्मा, रौदाश सिंह चौहान, दीपक गर्ग, संजय मारवाड़ी, देवेश सक्सेना आदि शामिल थे।