अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अकराबाद| उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जनपद के विजयगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही है एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे के दौरान बस के अंदर लगभग 10-15 बच्चे थे जो घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण तत्काल दौड़कर मौके पर पहंचे और राहत काम शुरू किया। वहीं लोगों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के लिए नजदीक के स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि हादसे में कई बच्चों के गंभीर चोटे आई हैं। यह बस कृष्णा पब्लिक स्कूल की थी जो स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी, फिलहाल बस पलटने की इस घटना से स्कूल बस की सुरक्षा मानको पर सवाल खड़े हो गए हैं| हालांकि पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दीं हैं|