#DM अंजनी कुमार सिंह का कुकर्म, समाधान दिवस में आयीं महिला फरियादी जेल भिजवायीं,.. वीडियो वायरल👇

Aligarh Media Desk
0

"...एक बड़े पद पर आसीन किसी लोकसेवक का यह कृत्य, लोकतान्त्रिक व्यवस्था में किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं हैं, संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार पावर के गुरूर में किया गया यह कर्म 'कुकर्म' है|"

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, उत्तरप्रदेश| मैनपुरी के जिलाधिकारी ने ऊंची आवाज में बात करने पर DM ने एक महिला फरियादी और उसकी बेटी को जेल भेजने का हुक्म दे दिया। महिला कलेक्टर ऑफिस के चक्कर लगाकर परेशान हो चुकी थी। लिहाजा उसने अपनी समस्या पर जोर दिया तो डीएम अंजनी सिंह को अपना पद, रसूख और अहंकार सवार हो गया।

डीएम अंजनी कुमार सिंह को बेहद नागवार गुजरा की वो जिलाधीश हैं और किसी समस्या को लेकर उनसे कोई फरियादी ऊंची आवाज में कैसे बात करेगा। विधवा महिला और उसकी बेटी को पुलिस पकड़ ले गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस फरियादी के लिए जेल दिवस हो गया। मीडिया में ये मामला वायरल है। लेकिन जिलाधिकारी के खिलाफ सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया।

आपको साफ कर दें कि मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तीन माह पहले जब कार्यभार संभाला था तो उन्होंने जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन पर जोर देने की बात करते हुए कहा था कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी| हालांकि 2014 बैच के अधिकारी अंजनी कुमार सिंह इससे पूर्व गोरखपुर के नगर आयुक्त, बस्ती और बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी और लखनऊ में अपर जिलाधिकारी के पदों पर रह चुके हैं। मैनपुरी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अंजनी कुमार सिंह ने कहा था कि जनता की समस्याओं को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और समस्त शिकायतों का त्वरित समाधान कराया जाएगा। चाहे वह संपूर्ण समाधान दिवस की हो या थाना दिवस की। लेकिन तीन माह में ही उन्होंने अपने मूल प्रण से अलग फरियादियों को जेल भेजने का रास्ता चुन लिया| जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रहीं हैं| हो भी क्यों नहीं "...एक बड़े पद पर आसीन किसी लोकसेवक का यह कृत्य, लोकतान्त्रिक व्यवस्था में किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं हैं, संविधान के व्यवस्था के अनुसार पावर के गुरूर में किया गया यह कर्म 'कुकर्म' ही तो है|"

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)