पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज पर महिला से मारपीट का आरोप, मेडिकोलीगल के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुक़दमा

Aligarh Media Desk
0


अतरौली कोतवाली के मुहम्मदपुर बढ़ेरा गांव की रहने वाली रामवती देवी पत्नी सोरेन सिंह ने ३१ अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज पुत्र छत्रपाल जो गांव के ही रहने वाले है के खेत से पीड़िता के खेत में पानी फुट गया जिससे उसके खेत की सरसो की फसल ख़राब हो गयी| बकौल आरोप जिसकी शिकायत करने पीड़िता मनोज के पास पहुंची तो उन्होंने महिला को लत घूसों से मारा पीटा और गली-गलोच की

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली| जनपद अलीगढ के अतरौली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख रह चुके मनोज कुमार पर गांव की ही एक वृद्ध महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाया है| महिला ने मारपीट की लिखित शिकायत कोतवाली अतरौली पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने पिटाई से घायल महिला का मेडिकोलीगल कराकर मामले को ठन्डे बास्ते में डाल दिया| आपको यहाँ साफ़ कर दें कि मनोज कुमार भाजपा के एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के बेहद करीबी है| इस लिए पुलिस मामले को दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में सुलह करने का पीड़ित महिला पर दबाब बना रही है|

अलीगढ मीडिया डिजिटल को मिली जानकारी के मुताबिक अतरौली कोतवाली के मुहम्मदपुर बढ़ेरा गांव की रहने वाली रामवती देवी पत्नी सोरेन सिंह ने ३१ अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज पुत्र छत्रपाल जो गांव के ही रहने वाले है के खेत से पीड़िता के खेत में पानी फुट गया जिससे उसके खेत की सरसो की फसल ख़राब हो गयी| बकौल आरोप जिसकी शिकायत करने पीड़िता मनोज के पास पहुंची तो उन्होंने महिला को लत घूसों से मारा पीटा और गली-गलोच की| मारपीट से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी| गांव के प्रधान देवेंद्र आदि के दखल के बाद महिला की जान बच सकी|  मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने अतरौली पुलिस से लिखित रूप की , जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला का अतरौली सो शैय्या अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया , महिला की हालत गंभीर होने पर उसे दीन दयाल अस्पताल अलीगढ रेफर कर दिया गया| महीनो इलाज कराकर गांव लौटी पीड़िता को अभी भी धमकियां मिल रही है| जबकि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है|  

    वही मामले पर अलीगढ मीडिया ने कोतवाली प्रभारी से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि जिस समय घटना बताई गयी है उस समय पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार गांव में थे भी नहीं, मामला सिर्फ उनके खेत का पानी फूटकर महिला के खेत में चले जाने और फसल नुकसान होने का है, जिसमे उनके नौकर से लपरवाही हुयी| पानी खेत में फूटने को लेकर मनोज कुमार के नौकर और महिला के बीच कहासुनी हो गयी थी| जिसमे ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख पर आरोप लगाए है, जाँच में घटना झूटी पायी गयी थी  इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गयी है| हालाँकि इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गयी लेकिन संपर्क नहीं हो सका|     

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)