अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, Aligarh- भारतीय किसान यूनियन भानू की 3 फरवरी को इमलिया प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिल्ली जा रही पद यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव धीरज कुमार सिंह भारतीय किसान यूनियन भानू ने अलीगढ़ आगमन पर साथियों साथ सहभागिता की , धीरज सिंह ने बताया कि यात्रा 11 फरवरी को दिल्ली प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचेगी, माननीय प्रधानमंत्री जी से किसानों की समस्याओं पर वार्ता की जाएगी। जिसमें स्वामीनाथन आयोग का गठन ,किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ,किसानों की बिजली माफ आदि कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश महासचिव मुनेश पाल सिंह ने किसानों से 11 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली जाने का आह्वान किया ।
यात्रा में शामिल राष्ट्रीय महासचिव नेम सिंह सोलंकी, प्रदेश सचिव विनोद चौधरी,युवा जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर,जिला अध्यक्ष संजय चौहान,प्रदेश अध्यक्ष छात्र संघ उपेंद्र यादव, प्रदेश संगठन मंत्री सरताज चौहान।
स्रोत- प्रीती शर्मा