मुक्ताकाश प्रदर्शनी मंच पर देहदान कर्तव्य संस्था ने नेत्रदान, देहदान, रक्तदान हेतु किया जागरूक

Aligarh Media Desk
0

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| देहदान कर्त्तव्य संस्था द्वारा मुक्ताकाश प्रदर्शनी में पहली बार नेत्र/देह/रक्तदान जागरूकता व नवीन सदस्यों का सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक आयोजित किया। 

देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि डॉ श्रॉफ आई केयर वृंदावन से पधारे रोशन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने कहा कि संस्था का हमारे लिए विशेष योगदान रहता है ।  मैं हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद कहता हूं। 

 अध्यक्षता करते हुए देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़ ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा शायद कोई और दान नहीं ही सकता क्योंकि दानी बिना किसी नुकसान के जाते जाते दो लोगों की जिंदगी रोशन करने में सहयोगी बनता है। वह मरणोपरांत आंखें (कौरनिया) लेने वालों के जीवन तक जीवित रहता है। देह दान से मैडिकल विद्यार्थियों को शिक्षित बनाने में सहयोगी बनता है। ईश्वर प्रदत अंगों को देखने व पढ़ने से अच्छे चिकित्सक बन सकते हैं। रक्तदान से चार लोगों को विषम परिस्थितियों में सहयोगी तो बनते हैं साथ ही दानी व्यक्ति की रोग के खिलाफ लड़ने वाली ताकत (इम्यूनिटी )भी बढ़ती है। कोषाध्यक्ष हितैष छाबड़ा ने  कहा संस्था के नये सदस्यों को सम्मानित करते हुए आज हमको गर्व की अनुभूति हो रही है । 

  बी ए एस एफ अध्यक्ष इंजीनियर योगेश शर्मा ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस पर Y अंकित करवाना चाहिए अर्थात दुर्घटना में मृत्यु पश्चात मेरे अंगों को दान कर देने की सहमति है। इसी के साथ साथ सभी का आह्वान करते हुए हेल्मेट पहनने पर जोर दिया।

महेश चंद्र ने संस्था को कुछ राशि दान करते हुए कहा कि सरकार अंग दान को भी जरूरी कर दे।समाजसेवी दिलीप दामोदर वार्ष्णेय व अटल वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा। 

इस अवसर पर साथ ही साथ चले अवंती बाई  जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्ने मुन्ने बच्चों  ने अपने कार्यक्रम से चार चाँद लगा दिए। देहदान नेत्रदान  और रक्तदान के लिए जागरूक किया । 

अवंती बाई जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक जेपी सिंह प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी , महेंद्र कुमार ,  गजेंद्र पाल सिंह , लोधा ब्लॉक के जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत , विद्यालय के संस्थापक श्री देवी सिंह , माया देवी एवं उपप्रबंधक मधु सिंह , सानवी सिंह आदि  अवंतीबाई जूनियर हाई स्कूल आईटीआई रोड अलीगढ़ के वार्षिकोत्सव में उपस्थित रहे। संचालन बखूबी सफ़लता पूर्वक एडवोकेट अनिल राज गुप्ता ने किया। 

इस अवसर पर  सह सचिव रक्त वीर अजय सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ डी के वर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , अटल कुमार वार्ष्णेय ,  पत्रकार ममता शर्मा, पत्रकार हरीश शर्मा, हैंडस फॉर हेल्प अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, अजय राणा, किरण वार्ष्णेय, सत्य नारायण दीक्षित, वीरेन्द्र सिंह, राम निवास शर्मा, जय पाल सिंह, कमलेश कुमारी , सानवी  सिंह , उषा सिंह , नीतू सिंह , आरुषि सिंह , महेन्द्र कुमार , कृष्णा सिंह , रिशु सिंह , आशु सिंह , सरिता , सीमा , शालिनी सिंह , कामिनी सिंह सहयोगी बने। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)