तहसीलों में विवादित जमीनों की सूची तैयार करने के निर्देश, निःशुल्क भूमि का जल्द से जल्द हो चिन्हांकन

Aligarh Media Desk
0

 


विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए डीएम ने की बैठक

जिले में विकास परियोजनाओं के लिए लैण्ड बैंक का ब्यौरा एवं तहसीलों में विवादित जमीनों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट में भूमि अधिग्रहण एवं लैण्ड बैंक बनाए जाने के संबंध में बैठक आहुत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परियोजना की स्थापना के लिए जिले में निःशुल्क भूमि का मिलना अत्यंत आवश्यक होता है, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है कि परियोजनाओं को अंजाम तक पहुॅचाने के लिए उपयुक्त एवं निःशुल्क भूमि का जल्द से जल्द चिन्हांकन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में विकास परियोजनाओं के लिए लैण्ड बैंक के संबंध में ब्यौरा तैयार रखें, साथ ही अपनी-अपनी तहसीलों में विवादित जमीनों की सूची भी तैयार करें। 

जिला मजिस्ट्रेट कलैक्ट्रेट सभागार में बृज 84 कोस परिक्रमा, शेखा झील विस्तार, सूचना संकुल, यूपीडा फेज-2 के तहत डिफेंस कॉरिडोर, रोडवेज बस अड्डे, पर्यटन की विभिन्न योजनाओं के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं एवं शासन द्वारा स्थापित की जाने वाली विकास परियोजनाओं के लिए जल्द से जल्द भूमि चिन्हांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

बैठक का संचालन एडीएम प्रशासन पंकज कुमार द्वारा किया गया। बैठक में एसएलओ राम शंकर, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

---

                                                                                                             

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)