अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती पर 21 से 31 मई तक विशेष अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अलीगढ़ द्वारा ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान जी के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला प्रभारी श्री मानवेन्द्र सिंह लोधी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने जड़ जंगल जमीन से लेकर, डाकुओं चोर लुटेरों को भी मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। मोदी सरकार त्रिशताब्दी स्मृति के के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।


प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह लोधी ने कहा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पूज्य रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर 21 से 31 मई 2025 तक प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई के योगदान को जन-जन तक पहुँचाना और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।


इस दौरान विभिन्न जनपदों में महिला सशक्तिकरण पर “रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट”, वकृत्व प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध और वाद-विवाद कार्यक्रम होंगे। नदी किनारे घाटों पर सफाई और मंदिरों में पूजन कर अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 24 मई को समस्त ज़िलों में रानी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित होगी। 25-28 मई को ग्राम, ज़िला और नगर पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान का समापन 31 मई को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वक्तव्यों के साथ भव्य जन्मोत्सव समारोह के रूप में किया जाएगा। राज्य भर के चुने हुए जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और सांस्कृतिक संस्थाएं इस आयोजन में भाग लेंगी। कार्यक्रम संयोजक गौरव शर्मा ने कार्यक्रम के रूपरेखा को विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री अवध सिंह बघेल (कार्यक्रम सह संयोजक) ने किया इस मौके पर पूरे जिले में महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम के नोडल अधिकारी MLC माननीय मानवेन्द्र सिंह गुरुजी, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती विजय सिंह , ब्लॉक प्रमुख धनीपुर पूजा दिवाकर , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध कुलदीप राजपूत , ब्लॉक प्रमुख अतरौली केहर सिंह , जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गोविल, सहसंयोजक भूपेश बघेल, ठा शल्यराज सिंह, ठा हरेन्द्र सिहं , ठा सुरेश सिंह, देवेंद्र राजपूत, जयदीप गौड , अनेकपाल सिंह, पीयूषदत्त् शर्मा जी, चैयरमैन डी एस भारती,संजय चौधरी, सुधा सिंह जी व मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी ,व अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।