भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : राष्ट्रीय एकता को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय सेना के साहसिक एवं सफल ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में जिले में भव्य "भारत शौर्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन 11 मई को प्रातः 8 बजे से किया जा रहा है। यह यात्रा देशभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुभाष चौक से सेंटर पॉइंट मैरिस रोड से कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर तक किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी, सिविल डिफेंस नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संगठनों एवं आमजन भाग लेंगे। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्याण सिंह हैबेटेट सेंटर पर सम्पन्न होगी।
जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत आयोजन को सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु समुचित प्रबंध किए गए हैं।
सीडीओ, एडीएम सिटी, एस पी यातायात, एएसपी, पीडी डीआरडीए, सहायक नगर आयुक्त, बीएसए, डीपीआरओ, एडीआईओएस, आपूर्ति निरीक्षक, सिविल डिफेंस, यातायात निरीक्षक एवं एडी इन्फॉर्मेशन ने कलक्ट्रेट में बैठकर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की।