#हरदुआगंज: शेखपुर के प्रधान गिरीश के समर्थन में क्षेत्रीय लोगों ने खून से लिखा बेगुनाह पत्र, भूख हड़ताल की धमकी

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, जलाली| गोकशी बबाल मामले में फर्जी मुकदमे में फंसाए गए कई लोगों में गिरीश प्रधान जी शेखूपुर का भी नाम था| सोमवार को जलाली के वन खंडेश्वर मंदिर पर सैकड़ो क्षेत्रीय लोग गिरीश प्रधान जी के पक्ष में उतरे, इस मौके पर मौजूद रहे| रविकांत आर्य ने बताया की गिरीश प्रधान जी बिल्कुल भी बेकसूर हैं क्योंकि गिरीश प्रधान जी पर पिछले 50 वर्षों में ना तो कोई आपराधिक मुकदमा है और ना ही कोई राजनीतिक मुकदमा है| 

इस मौके पर बंटी प्रधान सिकंदरपुर ने बताया के प्रधान जी घटनास्थल के 2 घंटे बाद वहां पहुंचे थे यदि गिरीश प्रधान जी से मुकदमा वापस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे| मौके पर मौजूद रहे सनातनी प्रिंस जादौन ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच करें अन्यथा की स्थिति में सभी क्षेत्रीय लोग जिनकी प्रधान जी दिन-रात सेवा करते हैं वह सभी सड़कों पर उतरेंगे इस मौके पर राजकुमार सिंह सुभाष पचौरी पूर्व अध्यक्ष रोहन सिंह बघेल जी, अजीत सिंह तनिष्क ठाकुर नितिन ठाकुर मदन ठाकुर मुकेश शर्मा जी।