अलीगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने तहसीलों के एसडीएम के चार्ज में किया फेर बदल

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, Aligarh: अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन ने तहसीलों के एसडीएम के चार्ज में बड़ा फेर बदल किया है|श्रीमती महिमा एसडीएम खैर को उप जिलाधिकारी उप/ जिला मजिस्ट्रेट कोल बनाया, जबकि दिग्विजय सिंह उप जिलाधिकारी कोल को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया है|


वहीं आशुतोष कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को अपर उप जिलाधिकारी कोल और नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह को उप जिलाधिकारी /उप जिला मजिस्ट्रेट खैर और नवागंतुक परितोष मिश्रा डिप्टी कलेक्टर को उप जिलाधिकारी न्यायिक इगलास बनाया गया है ।