हरदुआगंज में बडी धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Aligarh Media Desk
0

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| रविवार को कस्बे में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह दस बजे श्रीरामलला मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा को दुग्धाभिषेक के साथ पंचामृत से स्नान कराया गया। शाम के समय भजनों के साथ आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम साढ़े सात बजे रथ में भगवान परशुराम की प्रतिमा को विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

सांसद सतीश गौतम ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया हरी झंडी दिखाई। करने में जगह-अगह भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। वहीं मेला समिति की ओर से सांसद को अंगवस्त्र ओर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री शिवनारायण शर्मा, चैयरमेन राजेश यादव, विनोद यादव, योगेन्द्र यादव,मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शर्मा, संरक्षक चेतन शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज भारद्वाज, विहिप के असीम शर्मा, सुनील शर्मा प्रधान सिल्ला, अनिलशर्मा अन्नी, हिमांशु रावत, वार्ड सदस्य निर्मल गौड़, श्याम शर्मा, पंडित रविंद्र शर्मा, आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)