भारतीय किसान यूनियन की पंचायत छर्रा ब्लाक के टिनशेड में हुईं

लोकेश चौधरी

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| संचालन कालीचरण शर्मा ने किया जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव में किसान पंचायतें करके किसानों मजदूरों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन को मजबूत किया जायेगा पंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बिजली विभाग का निजी करण करके प्रदेश की जनता को अंधकार में झोंकने का काम कर रही है यदि बिजली विभाग का निजी करण जनहित में है तो पूरे देश के ही बिजली विभाग का निजी करण कर दिया जाय | 

एक तरफ भाजपा का नारा है विदेशी भगाओ स्वदेशी अपनाओ वहीं भाजपा सरकार बिजली विभाग के निजी करण के लिए अमेरिका की कम्पनी ग्रांट थार्नटन को सलाहकार नियुक्त कर रही है यही भाजपा की दोहरी नीति है इसी ग्रांट थार्नटन कम्पनी को भाजपा सरकार द्वारा ब्लैक लिस्ट भी किया जा चुका है ग्रांट थार्नटन कम्पनी को सलाहकार नियुक्त करना पूरी तरह से असैवैधानिक है एक तरफ भाजपा भ्रष्टाचार को जीरो टैलरेस की बात करती है वहीं अपने घोर भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सभी नियमों कानूनों को ताक पर रख कर बिजली विभाग का निजी करण करने की तैयारी कर रही है जिसका डटकर विरोध किया जाय गा दि 4 जून दिन बुधवार को देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित समस्या पत्र दिया जायेगा सभी किसानों मजदूरों उपभोक्ताओं से समय 11 बजे तक अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह पार्क में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय समस्या पत्र एडीओ आई एस बी देवराज सिंह व एडीओ समाज कल्याण जितेन्द्र सिंह को संयुक्त रूप से दिया|

 जिसमें बिजली विभाग का निजी करण वापिस लेने पूर्व में जारी बिजनेस प्लान योजना को पुनः लागू किया जाए निजी नलकूपों को बिजली फ्री दी जाय न कि वोल्टेज फ्री दिये जायें विधुत प्रदाय संहिता की धारा 138 बी को समाप्त किया जाय विधुत दुघटना में मानव मृत्यु होने पर कम-से-कम पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाय मवेशी की मृत्यु होने पर कम-से-कम डेढ़ लाख रुपए प्रति मवेशी दिये जायें विधुत दुर्घटना से फसल में आग लगने से खाधान्न फसलों के लिए एक लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से क्षतिपूर्ति दी जाय गन्ना फसल के लिए दो लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से क्षतिपूर्ति दी जाय निजी नलकूपों को 18 घंटे रोजाना निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाय|

 बिजली विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र ही की जाय मकानों के ऊपर से गुजर रही सभी विधुत लाइनों को विभागीय खर्च पर अन्यत्र हटाया जाय आदि शामिल थी समस्या पत्र देने वालों में थान सिंह राजपाल सिंह सूरजपाल सिंह रामदास सिंह कोमलसिंह अमरसिंह सुभाष चन्द्र सिंह लखमी सिंह शिवाजीत सिंह सुरेश चंद्र पिप्पल सुखवीर सिंह शिवचरन दास गुलाब सिंह रनवीर सिंह विजयपाल सिंह आदि उपस्थित थे|